फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Brahmabhoj on the thirteenth day is prohibited, distribution of laddus at the ghat is also prohibited.

Bijnor News: तेरहवीं पर ब्रह्मभोज बंद, घाट पर लड्डू बांटने पर भी रोक

Mon, 02 Nov 2026 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Brahmabhoj on the thirteenth day is prohibited, distribution of laddus at the ghat is also prohibited.
नहटौर। ग्राम पंचायत खजूरा जट स्थित पंचायतघर में रविवार को सर्व समाज की बैठक हुई। इसमें समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से मृत्यु के बाद होने वाली कुछ परंपराओं में बदलाव करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन



बैठक में निर्णय लिया गया कि किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के दौरान घाट पर लड्डू बांटने और शराब का सेवन करने पर रोक रहेगी। इसके अलावा तेरहवीं पर ब्रह्मभोज नहीं किया जाएगा। केवल रस्म पगड़ी के समय ही लोग शामिल होंगे। वहीं, बगलामुखियों को अधिकतम 1100 रुपये देने की सीमा तय की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर 5100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि समाज में सुधार लाने और फिजूलखर्ची रोकने के लिए सभी को इन निर्णयों का पालन करना चाहिए। इस दौरान धर्मवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, हिमांशु राठी, विकास कुमार, सिविल चौधरी, सुभाष कुमार, नरदेव सिंह, संजीव कुमार, शगुन कुमार, आकाश कुमार और सतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed