फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Budaun Sinod Shakya who joined the SP but his name appears on the BJP list

बदायूं: दोपहर में बने सपाई, शाम को भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की सूची में सिनोद शाक्य का नाम

Tue, 27 Oct 2026 11:30 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 27 Oct 2026 11:30 AM IST
सार

बदायूं जिले में सोमवार को पूर्व विधायक सिनोद शाक्य समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। देर शाम भाजपा की प्रदेश कार्य समिति में उनका नाम सदस्य के तौर पर सामने आया। इससे कार्यकर्ता और लोगों में असमंजस पैदा हो गया। 

विज्ञापन
Budaun Sinod Shakya who joined the SP but his name appears on the BJP list
पूर्व विधायक सिनोद शाक्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं में सोमवार दोपहर में दो पूर्व विधायकों के सपा में शामिल होने के बाद से जिले की सियासी चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं, लेकिन इन चर्चाओं के बीच देर शाम राजनीति में एक दिलचस्प मामला भी सामने आया। जिन भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक सिनोद शाक्य ने दोपहर में लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ग्रहण की, उनका नाम भाजपा की प्रदेश कार्य समिति में बतौर सदस्य शामिल होने की सूची सामने आई है। इसको लेकर कार्यकर्ता और लोग असमंजस में हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बदायूं में भाजपा को झटका: दो पूर्व विधायक सपा में शामिल, लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में ली सदस्यता
विज्ञापन

 

Trending Videos

भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया इनकार 
भाजपा बदायूं के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि सिनोद के नाम के शामिल होने के संबंध की सूची उन्हें नहीं मिली है। भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरन लाल लोधी से फोन पर बात की गई तो उन्होंने सिनोद शाक्य को प्रदेश कार्य समिति में शामिल होने से साफ इन्कार कर दिया, जबकि उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जो सूचियां शेयर की हैं, उनमें बदायूं के पांच नेताओं का नाम प्रदेश कार्य समिति में शामिल दिखाया गया है, इसमें शैलेश पाठक, महेश चंद्र गुप्ता, जितेंद्र यादव, अशोक भारती के अलावा सिनोद शाक्य भी शामिल है। 

विज्ञापन

पूर्व विधायक बोले- सपा को मजबूत करेंगे 
पूर्व विधायक सिनोद शाक्य ने बताया कि पार्टी की ओर से जो निर्देश दिए जाएंगे, उसका पालन किया जाएगा। सबसे पहले जिले और क्षेत्र में सपा को मजबूत करने के लिए पूरी तरह से प्रयास किया जाएगा, आने वाले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लोगों के बीच में सपा नीतियों को पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed