फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mechanical engineer dies of fever; dengue suspected

Budaun News: बुखार से मैकेनिकल इंजीनियर की मौत, डेंगू की आशंका

Tue, 27 Oct 2026 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 27 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Mechanical engineer dies of fever; dengue suspected
म्याऊं। उसावां थाना क्षेत्र के गांव मरौरी निवासी 32 वर्षीय ललित मिश्रा की बुखार से मौत हो गई। वह नोएडा की एक कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित ललित रविवार सुबह अपने गांव लौट आए थे। सोमवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। रात करीब दो बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ज्ञानेंद्र मिश्रा ने डेंगू की आशंका जताई है। मरौरी निवासी ललित मिश्रा नोएडा की एक कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर नौकरी करते थे। ज्ञानेंद्र मिश्रा के मुताबिक, पिछले करीब एक सप्ताह से उन्हें बुखार आ रहा था। रविवार सुबह वह नोएडा से अपने गांव आ गए।
विज्ञापन

इसके बाद उनके पिता उन्हें बदायूं में एक चिकित्सक के पास ले गए, जहां परामर्श लिया। डेंगू जैसे लक्षणों को देख सोमवार को जांच कराने के बाद चिकित्सक ने उपचार शुरू करने की बात कही थी। परिजन के अनुसार, सोमवार रात करीब आठ बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग उन्हें संभालने में जुटे रहे, लेकिन रात करीब दो बजे उनकी मृत्यु हो गई। परिजन बुखार को डेंगू होने की आशंका जता रहे हैं। सीएमओ विकास शर्मा का कहना है कि गांव में भेजकर स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed