{"_id":"6ae77701fdeb13b7540a3102","slug":"445-kg-of-contaminated-sweets-and-savory-snacks-destroyed-14-kg-of-ghee-and-25-kg-of-reetha-soapnut-seized-bulandshahr-news-c-133-1-bul1033-169841-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 445 किलो दूषित मिठाई और नमकीन नष्ट, 14 किलो घी व 2.5 किलो रीठा सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 445 किलो दूषित मिठाई और नमकीन नष्ट, 14 किलो घी व 2.5 किलो रीठा सीज
विज्ञापन
बुलंदशहर। दिवाली से पहले मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार को विभाग की टीम ने जिले में आठ मिठाई निर्माण इकाइयों पर छापा मारा। इस दौरान करीब 445 किलोग्राम दूषित मिठाई, नमकीन और जेली नष्ट कराई गई। नष्ट कराए गए खाद्य पदार्थों की अनुमानित कीमत 2.07 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा 14 किलोग्राम घी और 2.5 किलोग्राम अपमिश्रक रीठा सीज किया गया। इनकी कीमत करीब नौ हजार रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से 19 खाद्य पदार्थों के नमूने भी जांच के लिए एकत्र किए गए।
सहायक आयुक्त ममता चौधरी ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को राज्य खाद्य सचल दल ने जिले में अभियान चलाया। ''''शुद्ध ही शुभ है'''' अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत मिठाई निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया गया। टीम ने प्रतिष्ठानों में तैयार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, निर्माण प्रक्रिया, साफ-सफाई और भंडारण की स्थिति की जांच की। इस दौरान बड़ी मात्रा में दूषित खाद्य सामग्री मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट कराया गया।
सात को नोटिस, दो के लाइसेंस पर कार्रवाई की संस्तुति
निरीक्षण के दौरान सात खाद्य कारोबारियों और मिठाई निर्माण इकाइयों में विभिन्न कमियां मिलने पर सुधार नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं, दो प्रतिष्ठानों के खाद्य कारोबार लाइसेंस में कमियां पाए जाने पर सुधार होने तक लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई है। विभाग की ओर से कारोबारियों को खाद्य पदार्थों के निर्माण और भंडारण में निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।