{"_id":"6ae779757aeb36a2e1057c7b","slug":"athletes-from-chitrakoot-won-four-medals-in-athletics-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-138461-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: चित्रकूट के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में जीते चार पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: चित्रकूट के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में जीते चार पदक
Sun, 01 Nov 2026 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। वाराणसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चित्रकूट के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिले के खिलाड़ियों ने 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक हुई प्रतियोगिता में चार स्पर्धाओं में पदक हासिल किए।
शिव कुमार ने तीन किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। लक्ष्मी प्रसाद त्रिकूद में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अतुल कुमार ने ऊंची कूद में रजत पदक जीता। राजकुमार ने बाधा दौड़ में रजत पदक पर कब्जा जमाया।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अरविंद कुमार सोनकर ने बताया कि प्रतियोगिता में खेलो इंडिया के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक अंगद सिंह यादव को बधाई दी गई।
विज्ञापन
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी देवी दयाल पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटो और कोऑपरेटिव अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।