{"_id":"6ae23abbb101c0c1ac0a3bda","slug":"action-taken-against-illegal-liquor-sale-fine-of-30000-imposed-etah-news-c-163-1-eta1013-159241-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, 30 हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, 30 हजार रुपये जुर्माना
विज्ञापन
एटा। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली के निर्देश पर मतदान दिवस के दौरान ड्राई डे पर अवैध शराब बिक्री और आबकारी नियमों के उल्लंघन के मामलों में विभाग ने कार्रवाई की। 23 अक्तूबर को शुष्क दिवस घोषित होने के बावजूद आगरा रोड चुंगी स्थित देसी शराब की दुकान के बाहर शराब बिक्री का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में संबंधित अनुज्ञापी से स्पष्टीकरण मांगा गया। जिला आबकारी अधिकारी अनूप शर्मा ने नियमानुसार प्रथम उल्लंघन पर 30 हजार रुपये का प्रशमन शुल्क 27 अक्तूबर को चालान के माध्यम से जमा कराया गया। संवाद
ढाबे से बरामद की शराब
एटा। जिला आबकारी अधिकारी अनूप शर्मा ने बताया कि एटा-शिकोहाबाद रोड स्थित गुमानपुर के श्री श्याम ढाबे पर संयुक्त आबकारी टीम ने छापेमारी की। यहां से पांच कैन बीयर, देसी शराब के तीन क्वार्टर और ऑफिसर चॉइस विदेशी शराब का एक क्वार्टर बरामद हुआ। ढाबा संचालक शैलेंद्र कुमार के विरुद्ध संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। विभाग ने अवैध शराब बिक्री पर लगातार निगरानी और नियमानुसार कार्रवाई जारी रखने की बात कही। संवाद