{"_id":"6aec314968566ec29b0d5cd2","slug":"etah-police-encounter-three-arrested-in-licensed-gun-theft-case-one-injured-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा क्राइम: पुलिस की घेराबंदी में फंसे तीन बदमाश, फायरिंग के बाद एक को लगी गोली; चोरी की बंदूक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एटा क्राइम: पुलिस की घेराबंदी में फंसे तीन बदमाश, फायरिंग के बाद एक को लगी गोली; चोरी की बंदूक बरामद
Thu, 05 Nov 2026 01:03 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:03 PM IST
सार
एटा के अवागढ़ क्षेत्र में लाइसेंसी बंदूक चोरी करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई लाइसेंसी बंदूक, तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
एटा पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला भूरा में लाइसेंसी बंदूक चोरी करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई लाइसेंसी बंदूक, तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।
अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि 10 अक्तूबर को नगला भूरा निवासी अरविंदर के घर से चोर लाइसेंसी बंदूक और अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अवागढ़ पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। बुधवार रात किला बाईपास रोड पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में कासगंज के सोरों क्षेत्र के गांव पेसोई निवासी नेकसे के दाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी अवागढ़ के नगला भवानी निवासी बबलू और पेसोई निवासी विपिन को भी पकड़ लिया गया।
एएसपी के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने करीब 25 दिन पहले नगला भूरा में बंदूक चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई लाइसेंसी बंदूक बरामद हुई। इसके अलावा एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, 1590 रुपये और वारदात में प्रयुक्त टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक भी बरामद की गई। नेकसे के खिलाफ एटा और कासगंज में चोरी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। विपिन पर भी कासगंज के विभिन्न थानों में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह, एसओजी प्रभारी श्रवण कुमार निगम और सर्विलांस प्रभारी सुशील लांबा की टीमें शामिल रहीं।