फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   1,502 candidates appeared for the scholarship examination, while 503 skipped it.

Etawah News: छात्रवृत्ति परीक्षा में 1502 परीक्षार्थी हुए शामिल, 503 ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 01 Nov 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 01 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
1,502 candidates appeared for the scholarship examination, while 503 skipped it.
फोटो 02:: छात्रवृत्ति परीक्षा देकर निकलते छात्र-छात्राएं। स्रोत-शिक्षक
इटावा। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) के तहत रविवार को जिले में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कुल 2005 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1502 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 503 ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह पंजीकृत विद्यार्थियों में करीब 75 प्रतिशत ने परीक्षा में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिले में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सैफई, अमिताभ बच्चन राजकीय इंटर कॉलेज सैफई, केके इंटर कॉलेज इटावा, जिला पंचायत इंटर कॉलेज इटावा, दिवंगत गया प्रसाद वर्मा स्मारक कृषक इंटर कॉलेज बिजपुरी खेड़ा, तिवारी ज्वाला प्रसाद आर्य कन्या इंटर कॉलेज इटावा और जनता इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद रोड इटावा शामिल रहे।
विज्ञापन

सभी केंद्रों पर परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। इस छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12 तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस अतुल कुमार सिंह एवं नोडल अधिकारी तथा राजकीय इंटर कॉलेज इटावा के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक कुमार सक्सेना ने परीक्षा के सफल संचालन में सहयोग करने वाले सभी संबंधित प्रधानाचार्यों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed