{"_id":"6ae8d17b78e92dce6e067252","slug":"20-additional-buses-will-be-operated-during-diwali-etawah-news-c-216-1-etw1005-152481-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दीपावली पर 20 अतिरिक्त बसों का किया जाएगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दीपावली पर 20 अतिरिक्त बसों का किया जाएगा संचालन
Mon, 02 Nov 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो 01: रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
इटावा। दीपावली पर परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों के संचालन की योजना बनाई है। इससे बहनों को भाइयों के घर जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। इटावा डिपो से करीब 20 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। अतिरिक्त बसों का संचालन करने के साथ सभी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
एआरएम अमित कुमार ने बताया कि आठ नवंबर को दीपावली है। त्योहार के बाद भाई दूज पर बहनें भाइयों के घर जाने के लिए रोडवेज बसों में सफर करती हैं। सफर के दौरान कोई परेशानी न हो इसके लिए 20 अतिरिक्त बसों के संचालन करने की तैयारी की जा रही है। सभी रूटों पर बसों का संचालन करने के साथ बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
पर्व के अगले दिन यानी नौ नवंबर से दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और आगरा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। भाई दूज पर कई भाई-बहन एक-दूसरे से मिलने गांव और शहर आते हैं। पर्व समाप्त होने के बाद लौटने वालों को भीड़ की समस्या न हो। भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या में समयानुसार बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन
भीड़ को देखते हुए बसों की जाएगी व्यवस्था
एआरएम ने बताया कि लंबी दूरी की नियमित सेवाओं को सीमित कर लोकल बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यात्रियों की संख्या के अनुसार तत्काल फेरा बढ़ाकर भीड़ प्रबंधन किया जाएगा। जिन स्थानों पर अधिक भीड़ एकत्रित होगी, वहां तत्काल बसों की व्यवस्था की जाएगी। भाई दूज पर महिलाओं को फ्री सफर की सौगात मिलेगी या नहीं अभी इस संबंध में कोई दिशा निर्देश जारी नहीं हुआ है। चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।