{"_id":"6ae62c1ee3b7aed27308474b","slug":"aastha-and-ayushi-emerge-victorious-at-the-youth-festival-gonda-news-c-100-1-slko1028-169089-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: युवा उत्सव में आस्था और आयुषी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: युवा उत्सव में आस्था और आयुषी ने मारी बाजी
Sat, 31 Oct 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
युवा उत्सव में नृत्य प्रस्तुत करतीं प्रतिभागी व माैजूद दर्शक। - संवाद
गोंडा। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के तहत शनिवार को टाउनहॉल स्थित डॉ. संपूर्णानंद प्रेक्षागृह में जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया गया। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित उत्सव की थीम नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत रही। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने पांच विधाओं में प्रतिभाग किया।
कविता लेखन प्रतियोगिता में आस्था द्विवेदी ने पहला, कशिश राय ने दूसरा और हर्षिता सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकारी में आयुषी गुप्ता प्रथम, ज्योति शर्मा द्वितीय और अलमता तृतीय रहीं। लोकनृत्य समूह प्रतियोगिता में जीजीआईसी गोंडा की टीम विजेता बनी। नुक्कड़ नाटक में सरयू प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज और लोकगीत में जीजीआईसी गोंडा की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में मांडवी तिवारी, शेफाली पांडेय और अभिजीत कुमार सिंह शामिल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री रंजीत बाबा कश्यप ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री दीपक गुप्ता, संदीप मेहरोत्रा, मनीष द्विवेदी और जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर पांडेय मौजूद रहे। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मंडल स्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। आयोजन में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आयुषी वर्मा, कुलदीप यादव, प्रिया यादव, आयुष और वरिष्ठ सहायक ऊषा ने सहयोग किया।