{"_id":"6ae8d20ab856610d0d0f219b","slug":"as-soon-as-yogi-arrived-the-venue-resounded-with-chants-of-jai-shri-ram-gonda-news-c-100-1-gon1003-169187-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: योगी के पहुंचते ही श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: योगी के पहुंचते ही श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा पंडाल
Mon, 02 Nov 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में रही भीड़।
गोंडा। छपिया ब्लॉक के तेजपुर में सोमवार सुबह 11:37 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर उतरते ही पंडाल श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। युवाओं में मुख्यमंत्री की तस्वीरें मोबाइल में कैद करने की होड़ दिखी। कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल, डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल, डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी अभिषेक, विधायकों और भाजपा जिलाध्यक्ष समेत जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगे विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। पंचायतीराज विभाग की जिला समन्वयक सलोनी सिंह ने सामुदायिक शौचालय, आरआरसी सेंटर और पंचायतों के कार्यों के मॉडल दिखाए। बेसिक शिक्षा विभाग के स्टॉल पर शिक्षक विनोद सिंह व सोनी सिंह ने टीएलएम प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि बच्चे पूरी ड्रेस में स्कूल आ रहे हैं और खेल-खेल में पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए टीएलएम तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।
जिला उद्यान अधिकारी रश्मि शर्मा के अनुसार, मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी ली। नवाबगंज के एक किसान ने बताया कि उद्यान विभाग की मदद से सब्जियों का उत्पादन कर अच्छी कमाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
नियुक्ति पत्र गिनना शुरू करें सपा प्रमुख : योगी
मुख्यमंत्री ने दोपहर 12:29 बजे संबोधन शुरू किया। 38 मिनट के भाषण में उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए युवाओं की भर्ती और रोजगार का जिक्र किया। सपा प्रमुख पर तंज कसते हुए कहा कि अगर उन्हें गिनती आती हो तो नियुक्ति पत्र गिनना शुरू करें। उन्होंने अग्निवीरों को नौकरी देने, खेल और खिलाड़ियों के साथ एसआई, आरक्षी, होमगार्ड और शिक्षक भर्ती का भी जिक्र किया।
किसी ने विकास सराहा, किसी ने बताई जमीन कब्जे की पीड़ा
तेजपुर निवासी अंकित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही है। गोंडा का विकास हो रहा है। विशाल सिंह ने कहा कि युवाओं को मुख्यमंत्री से काफी उम्मीदें हैं। घनश्यामपुर निवासी सविता ने बताया कि उनकी चार बिस्वा जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया गया है। वह मुख्यमंत्री से मिलना चाहती थीं लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने जमीन कब्जामुक्त कराने की मांग की। कई अन्य महिलाओं ने भी आवास समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग उठाई।
जलभराव के बावजूद उमड़ी भीड़
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अंतिम समय तक पंडाल तैयार करने का काम चलता रहा। परिसर में जलभराव के बावजूद हजारों लोग उन्हें सुनने पहुंचे। सघन तलाशी के बाद लोगों को प्रवेश दिया गया। मुख्यमंत्री का संबोधन शुरू होने से पहले ही पंडाल खचाखच भर गया।
मुख्यमंत्री को भेंट किया त्रिशूल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मंच पर मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल, डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी अभिषेक ने त्रिशूल भेंट किया। भाजपा विधायक प्रभात वर्मा ने गणेश प्रतिमा व केंद्रीय राज्यमंत्री ने शाॅल पहनाकर मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।