फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Canal Culvert Broken By Dumpers

सिकंदराराऊ: मिट्टी भरे डंपरों से नहर की पुलिया टूटी, 800 बीघा धान जलमग्न, फसल बर्बादी के कगार पर किसान

Mon, 26 Oct 2026 11:09 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 26 Oct 2026 11:09 AM IST
सार

हाईवे निर्माण कार्य के दौरान डंपरों की लगातार आवाजाही से नहर की पुलिया जमीन में धंसकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। कई दिन से नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण आसपास के खेतों में फैल गया है।

विज्ञापन
Canal Culvert Broken By Dumpers
जलमग्न फसल, पटरी कटने से डूबी फसल को देखते अधिकारी व ग्रामीण - फोटो : ग्रामीण

विस्तार

सिकंदराराऊ क्षेत्र अंतर्गत अलीगढ़ रोड पर पहाड़पुर, हुसैनपुर के पास नहर की पुलिया टूटने से लगभग 800 बीघा धान की फसल में पानी भर गया है। इससे खेतों में खड़ी और गहाई के लिए कटी फसल के बर्बाद होने के कगार पर है। खेतों में पानी भरता देख किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित हैं।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, हाईवे निर्माण कार्य के दौरान डंपरों की लगातार आवाजाही से नहर की पुलिया जमीन में धंसकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। कई दिन से नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण आसपास के खेतों में फैल गया है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए ग्राम प्रधान हरेंद्र यादव ग्रामीणों के साथ एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान के पास पहुंचे। उन्होंने मामले की शिकायत की और जल्द समाधान की मांग की। 
विज्ञापन


ग्रामीण धर्मवीर यादव ने कहा कि पटरी पर पहले की तरह खिड़की वाली पुलिया बनानी पड़ेगी। तभी पानी का सही उपयोग हो पाएगा, अन्यथा इसी तरह फसल के खराब होने का खतरा मंडराता रहेगा। एसडीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार को मौके पर भेजकर क्षति का आकलन कराया जाएगा। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि क्षतिग्रस्त पुलिया को नए सिरे से बनवाया जाएगा। फसल के नुकसान का आकलन कर जल्द शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed