फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras admin fixes Diwali firecracker sale spots

हाथरस: दिवाली पर आतिशबाजी बिक्री के लिए तय किए स्थान, तीन दिनों तक लगेंगी दुकानें

Tue, 03 Nov 2026 02:14 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 03 Nov 2026 02:14 PM IST
सार

आतिशबाजी की सभी दुकानें टिन शेड से निर्मित की जाएंगी। दो निर्मित दुकानों के बीच में पार्टीशन के रूप में कम से कम तीन मीटर का फासला रखना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
Hathras admin fixes Diwali firecracker sale spots
आतिशबाजी बाजार - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले में दिवाली पर आतिशबाजी की अस्थायी दुकानों के संचालन और बिक्री के लिए जिला प्रशासन ने स्थान तय कर दिए हैं। तहसीलवार अस्थायी आतिशबाजी लाइसेंस के लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल ने बताया कि संबंधित उप जिलाधिकारियों द्वारा प्रस्तावित इन निर्धारित स्थलों पर ही सात से नौ नवंबर तक अस्थायी आतिशबाजी बिक्री के लाइसेंस निर्गत किए जाएंगे। आतिशबाजी की सभी दुकानें टिन शेड से निर्मित की जाएंगी। दो निर्मित दुकानों के बीच में पार्टीशन के रूप में कम से कम तीन मीटर का फासला रखना अनिवार्य होगा। सभी संबंधित उपजिलाधिकारी, थाना प्रभारी और अग्निशमन अधिकारी समय-समय पर स्थल का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि विस्फोटक नियमावली के नियमों का पूर्ण पालन हो।
विज्ञापन


यह हैं तय स्थान

  • तहसील सिकंदराराऊ : सिकंदराराऊ क्षेत्र में क्रीड़ा स्थल जीटी रोड, पुरदिलनगर में हसायन रोड सरस्वती स्कूल से आगे, हसायन में अंडौली रोड भू देवी डिग्री कॉलेज के पास खाली मैदान और कचौरा में सुम्मेरपुर-अग्रना लिंक मार्ग को आतिशबाजी बिक्री के लिए तय किया गया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • तहसील सादाबाद : सादाबाद में बाग छाबी मियां, सहपऊ में हनुमान टीला के पास आबादी से बाहर खाली मैदान, विसावर में आबादी से बाहर खाली मैदान (आईटीआई के पीछे) और कुरसंडा में आबादी से बाहर खाली मैदान (कोऑपरेटिव के पास) पर दुकानें लगेंगी।
  • तहसील सासनी : सासनी क्षेत्र के अंतर्गत केएल जैन इंटर कॉलेज का मैदान, सासनी को निर्धारित किया गया है।
  • तहसील हाथरस : नगर में बागला इंटर कॉलेज का मैदान, मुरसान में जीएसएएस इंटर कॉलेज का मैदान, हाथरस जंक्शन में भोपतपुर रोड पर खाली मैदान, मेंडू में भैरव मंदिर के दाहिनी तरफ खाली स्थान और महौ में पुराना किला को आतिशबाजी बिक्री का स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed