फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Agra becomes the venue for the Sub-Junior Girls' Football Championship

Jaunpur News: आगरा बना सब जूनियर बालिका फुटबॉल का चैंपियनशिप

Sun, 01 Nov 2026 02:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Agra becomes the venue for the Sub-Junior Girls' Football Championship
प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप में विजेता आगरा के खिलाड़ी। खेल विभाग - फोटो : doda news
जौनपुर। जिला खेल कार्यालय एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में आगरा ने विंध्याचल को 3-0 के अंतर से पराजित कर चैंपियन बनी। प्रतियोगिता में आठवें व अंतिम दिन शनिवार को फाइनल मुकाबला आगरा और विंध्याचल मंडल के बीच खेल गया। आगरा की ओर से गुंजन ने खेल के दूसरे मिनट में पहला गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाया। आगरा की ही रिया ने दूसरा गोल सातवें मिनट किया।
विज्ञापन

सृष्टि ने खेल के 58वें मिनट में अपनी टीम के लिए तीसरा और निर्णायक गोल कर मैच 3-0 से जीत लिया। विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्याम बाबू सदस्य जिला पंचायत करंजाकला रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत क्रीड़ा अधिकारी ने बुके और अंगवस्त्रम देकर किया। इस मौके पर सेवानिवृत्त क्रीड़ा अधिकारी एमएच चौधरी, प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक एमएस बेग, मो. नासिर कमाल चयनकर्ता सब जूनियर बालिका फुटबॉल टीम, शंभूनाथ शर्मा सचिव जिला फुटबॉल संघ, साहब लाल पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी, डॉ. एहतेशाम, राज कुमार यादव, कृष्ण कुमार यादव, निलेश व अशोक कुमार सोनकर प्रशिक्षक का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed