{"_id":"6ae1a2334acd9b76da0554b7","slug":"farrukhabad-unidentified-vehicle-runs-over-bike-young-man-dies-his-wife-and-mother-in-law-sustain-injuries-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, ननिहाल से लौट रहे युवक की मौत, पत्नी और सास चुटहिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्रुखाबाद सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, ननिहाल से लौट रहे युवक की मौत, पत्नी और सास चुटहिल
Wed, 28 Oct 2026 12:50 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:50 PM IST
सार
Farrukhabad News: कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर पपड़ी गांव के पास बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी और सास भी चोटिल हो गईं। युवक अपनी ननिहाल से पत्नी और सास को लेकर बाइक से लौट रहा था। कुछ महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर पपड़ी गांव के पास बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गौरव सक्सेना (19) की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसकी पत्नी काजल और सास अर्चना देवी बाल-बाल बच गईं। गौरव को सीएचसी कायमगंज ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा जनपद के धुमरी थाना क्षेत्र के रूपधनी गांव निवासी गौरव अपनी पत्नी और सास के साथ गांव रमापुर जसु ननिहाल से लौट रहा था। गौरव अपने गांव के चौराहे पर चाट-पकौड़े का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी करीब पांच-छह महीने पहले ही हुई थी। सीएचसी में गौरव की मौत से पत्नी और सासु बुरी तरह बिलख रहीं थीं।
विज्ञापन