फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Woman calls man to her home husband and father in law hold him captive and beat him to death

कानपुर: महिला ने फोन कर घर बुलाया, पति-ससुर ने बंधक बनाकर पीटा, युवक ने तोड़ा दम, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

Sun, 01 Nov 2026 11:38 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 01 Nov 2026 11:38 AM IST
सार

Kanpur News: साढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गंभीरपुर गांव में आधी रात को महिला के बुलावे पर उसके घर पहुंचे युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि महिला सुमन के पति विकास और ससुर कल्लू अवस्थी ने युवक को बंधक बनाकर लाठी-डंडों से मरणणासन्न कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Kanpur Woman calls man to her home husband and father in law hold him captive and beat him to death
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में आधी रात महिला के बुलावे पर उसके घर पहुंचे युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। आरोप है कि महिला के पति और ससुर ने युवक को बंधक बनाकर लाठी-डंडों से पीटा। सिर में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया।

विज्ञापन

इसके बाद महिला का ससुर युवक के घर पहुंचा और परिजनों को उसके घर में होने की जानकारी दी। परिजन उसे ऑटो से अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। गंभीरपुर गांव निवासी अतुल उर्फ गोपाल तिवारी (28) पेट्रोल पंप पर काम करता था। उसके घर में ऑटो भी है।

विज्ञापन
Trending Videos





गंभीर घायल अवस्था में घायल मिला
सोमवार आधी रात अतुल दूसरे मोहल्ले में रहने वाले कल्लू अवस्थी के घर में गंभीर घायल अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची उसकी मां के मुताबिक, अतुल ने बताया कि आधी रात को कल्लू अवस्थी के बेटे विकास की पत्नी सुमन ने फोन कर उसे घर बुलाया था। वहां पहुंचने पर विकास और उसके पिता कल्लू ने उसे बांधकर पीटा।

विज्ञापन

Kanpur Woman calls man to her home husband and father in law hold him captive and beat him to death
आरोपियों के घर पसरा सन्नाटा - फोटो : amar ujala

सिर पर गंभीर चोट के निशान थे
इतना बताने के बाद वह फिर बेहोश हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जबकि पीठ पर पिटाई के कारण काले निशान पड़ गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला, उसके पति, ससुर और सास को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed