फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Electricity and decorative items stolen from 'Gomata Sthal' (cow sanctuary/site)

Hardoi News: गोमाता स्थल से विद्युत और सजावटी सामग्री चोरी

Sun, 01 Nov 2026 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Electricity and decorative items stolen from 'Gomata Sthal' (cow sanctuary/site)
सांडी। नगर में बाबा कॉलेज के पास विकसित कराए गए गोमाता स्थल में लगी विद्युत सामग्री व कुछ अन्य सामान चोरी हो गया। जानकारी पर सीओ और नगर पालिका अध्यक्ष ने मौके का जायजा लिया। यहां लगा शिलापट भी क्षतिग्रस्त किए जाने की बात सामने आई है। जांच के दौरान 28 अक्तूबर की रात घटना होने का पता चला है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध भी नजर आए हैं। पुलिस सोमवार को घटना का खुलासा कर सकती है। नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने बताया कि छह माह पहले बाबा कॉलेज के पास नगर पालिका की भूमि पर गोमाता स्थल विकसित किया गया था। यहां गाय की मूर्ति भी लगाई गई थी। साथ ही एलईडी बल्व, मरकरी, तिरंगा लाइट समेत अन्य सजावट भी की गई थी।
विज्ञापन

इन कार्याें पर लगभग दो लाख रुपये खर्च हुए थे। रविवार को पता चला कि यहां से मूर्ति छोड़कर बाकी सामान चोरी हो गया है। इस पर अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता, सीओ बिलग्राम राम सूरत सोनकर मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि घटना को लेकर अहम सुराग मिले हैं। घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed