फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A 45.49-crore 'balm' to soothe the pain of 14 kilometers

Lalitpur News: 14 किलोमीटर का दर्द मिटाएगा 45.49 करोड़ का मरहम

Sat, 31 Oct 2026 02:05 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 31 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
A 45.49-crore 'balm' to soothe the pain of 14 kilometers
ललितपुर। जनपद के कस्बा बानपुर से तहसील महरौनी मुख्यालय तक आने-जाने वाले लोगों को जल्द जर्जर सड़क से राहत मिलेगी। शासन ने 14 किलोमीटर लंबे बानपुर-महरौनी मार्ग के उच्चीकरण और निर्माण के लिए 45.49 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। सड़क का निर्माण 7.5 मीटर चौड़ाई में कराया जाएगा। इसके लिए 15.92 करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी कर दी गई है। इससे करीब एक दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बानपुर से महरौनी तक जाने वाला यह मार्ग लंबे समय से बदहाल था। मरम्मत न होने के कारण जगह-जगह सड़क टूटकर कच्चे रास्ते में बदल गई थी। पुतली घाट पुल के दोनों ओर का एप्रोच मार्ग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण चार पहिया वाहनों का निकलना मुश्किल था। दो पहिया वाहन भी ठीक से नहीं चल पाते थे। आए दिन वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिरते और चोटिल होते थे। इससे क्षेत्रीय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।
विज्ञापन

समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर उसका एस्टीमेट शासन को भेजा था। बीते दिन शासन से इसे मंजूरी मिल गई। विभाग ने निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया स्वीकृति की प्रत्याशा में शुरू की गई थी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। सड़क बनने से राहगीरों को आवागमन में राहत मिलेगी। वाहन आसानी से निकल सकेंगे और एक-दूसरे को पार करने में भी परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बानपुर-महरौनी मार्ग के निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही सड़क का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- विजयचंद्र, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed