फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Class 11 Student Found Hanging at Home After Returning from Maths Exam

महराजगंज: गणित की परीक्षा देकर लौटा 11वीं का छात्र फंदे से लटकता मिला, परिजन का रो-रो कर बुरा हाल

Wed, 28 Oct 2026 01:47 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: अनुराग रंजन Updated Wed, 28 Oct 2026 01:47 PM IST
सार

मृतक के पिता लक्ष्मण मुंबई की स्टील कंपनी में प्राइवेट नौकरी करते हैं। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। बड़े भाई विमलेश, संदीप और छोटा भाई सनी पढ़ाई कर रहे हैं। मां प्रमिला, दादी शांति देवी सहित परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Class 11 Student Found Hanging at Home After Returning from Maths Exam
मृतक मिथिलेश की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुचितपुर बघौना के टोला भकटोलिया निवासी एक किशोर मंगलवार की शाम घर में कमरे में लगे पंखे में गमछे से बने फंदे से लटकता मिला। वह मौलागंज में स्थित एक कालेज में 11वीं का छात्र था। परिजन खेत में काम करके घर वापस आये तो देखा तो जिंदा होने की उम्मीद में उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गये। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


कॉलेज में चल रही थी परीक्षा
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मिथिलेश (16 वर्ष) पुत्र लक्ष्मण की उसके कॉलेज में परीक्षा चल रही थी। मंगलवार को उसका का गणित का पेपर था। शाम करीब चार बजे वह घर लौटा। उस समय घर पर कोई नहीं था। परिवार के सभी सदस्य खेत में काम करने गए थे। देर शाम परिजन खेत से वापस आये तो घर का दरवाजा खुला था और अंदर कमरे में मिथिलेश का शव फंदे से लटका मिला। रोने -चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये। परिजन उसे मौलागंज चौराहे के निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था मृतक
मृतक के पिता लक्ष्मण मुंबई की स्टील कंपनी में प्राइवेट नौकरी करते हैं। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। बड़े भाई विमलेश, संदीप और छोटा भाई सनी पढ़ाई कर रहे हैं। मां प्रमिला, दादी शांति देवी सहित परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में एसओ कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed