फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra MLC Election Results: SP Wins Teacher Seat, BJP Bags Graduate Constituency

एमएलसी चुनाव: शिक्षकों के 'मास्टर' बने आकाश, मानवेंद्र बने स्नातकों के 'गुरूजी', इतने मतों से दर्ज की जीत

Wed, 28 Oct 2026 02:26 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 28 Oct 2026 02:26 PM IST
सार

आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन में सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने भाजपा के हरिकिशोर तिवारी को 4,263 मतों से हराया। वहीं, स्नातक निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने सपा के शशांक यादव को 8,856 मतों से पराजित किया।
 

विज्ञापन
Agra MLC Election Results: SP Wins Teacher Seat, BJP Bags Graduate Constituency
आकाश अग्रवाल और मानवेन्द्र सिंह - फोटो : वीडियो ग्रेब

विस्तार

आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव में शिक्षक सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) और स्नातक सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन


पार्टी नेताओं से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिक्षक निर्वाचन में सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी को 4,263 मतों के अंतर से पराजित किया। डॉ. आकाश अग्रवाल को कुल 14,046 मत प्राप्त हुए, जबकि हरिकिशोर तिवारी को 9,783 मत मिले। इस निर्वाचन में कुल 29,865 मत पड़े, जिनमें से 2,128 मत निरस्त हुए।
विज्ञापन


वहीं, स्नातक निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने सपा प्रत्याशी शशांक यादव को 8,856 मतों के अंतर से हराया। डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह को कुल 31,393 मत प्राप्त हुए, जबकि शशांक यादव को 22,537 मत मिले। इस प्रकार, शिक्षक सीट पर सपा और स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed