Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Air Quality Improves as AQI Drops to 182; Night Temperatures Bring a Chill

मेरठ: तेज हवा और धूप से प्रदूषण में राहत, AQI 182 पर पहुंचा; रात में बढ़ने लगी ठंड

Tue, 17 Nov 2026 10:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 17 Nov 2026 10:42 AM IST
सार

मेरठ में पिछले दो दिनों से चल रही तेज हवा और खिली धूप के कारण प्रदूषण के स्तर में आंशिक सुधार हुआ है। मंगलवार को शहर का एक्यूआई 182 दर्ज किया गया। वहीं रात के तापमान में गिरावट से ठंड का असर बढ़ने लगा है।

विज्ञापन
Meerut Air Quality Improves as AQI Drops to 182; Night Temperatures Bring a Chill
सोमवार सुबह के समय मौसम का दृश्य। संवाद

विस्तार

तेज हवा और खिली धूप के चलते मेरठ में प्रदूषण के स्तर में कुछ राहत मिली है। मंगलवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 182 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में रहा। वहीं बागपत का एक्यूआई 212, गाजियाबाद का 183 और मुजफ्फरनगर का 203 दर्ज किया गया।

विज्ञापन

पिछले दो दिनों से हवा चलने के कारण वातावरण में जमा प्रदूषित कणों का असर कुछ कम हुआ है। इससे लोगों को प्रदूषण से आंशिक राहत मिल रही है। हालांकि आसपास के जिलों में एक्यूआई का स्तर अब भी 200 के पार बना हुआ है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मेरठ: छोटे भाई ने सिर पर पत्थर मार-मारकर की बड़े की हत्या, घर पर ताला लगाकर भागा; सामने आई ये वजह

विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में धूप, रात में बढ़ने लगी ठंड
मौसम में भी धीरे-धीरे बदलाव दिखाई देने लगा है। दिन में तेज धूप निकलने से मौसम सामान्य बना हुआ है, जबकि रात के समय तापमान में गिरावट के कारण ठंड का असर बढ़ रहा है। सुबह और देर शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है।

आने वाले दिनों में बढ़ सकता है ठंड का असर
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। इसके साथ ही ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है। मौसम में बदलाव का सिलसिला फिलहाल जारी रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed