फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fire breaks out in a furniture shop

Raebareli News: फर्नीचर की दुकान में लगी आग

Sun, 01 Nov 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 01 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a furniture shop
ऊंचाहार। नगर के बस स्टैंड स्थित फर्नीचर की दुकान में शुक्रवार देर रात आग लग गई। आग से प्लाई, हार्डवेयर का सामान और मशीन समेत करीब छह लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कस्बा निवासी अब्दुल शकूर नगर के बस स्टैंड पर फर्नीचर की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के दुकानदारों ने आग देखकर उन्हें सूचना दी।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही अब्दुल शकूर दुकान पहुंचे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। अब्दुल शकूर के मुताबिक, आग से दुकान में रखी प्लाई, हार्डवेयर का सामान और एच-बैंडिंग मशीन समेत करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम विवेक राजपूत ने बताया कि दुकान में आग लगने की सूचना मिली है। लेखपाल से नुकसान का आकलन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed