{"_id":"6ae8e393a7ed3e735b0b6a19","slug":"dispute-over-dumping-soil-on-a-village-access-road-allegations-of-firing-from-a-licensed-firearm-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-189085-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चक रोड पर मिट्टी डालने पर विवाद, लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चक रोड पर मिट्टी डालने पर विवाद, लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग का आरोप
विज्ञापन
तिलहर। गोपालपुर जदीद गांव में चक रोड पर मिट्टी डालने पर विवाद हो गया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। दोबारा गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन फायर मिस हो गया। इससे पीड़ित बाल-बाल बच गया। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
गांव निवासी विपिन कुमार ने बताया कि 31 अक्तूबर को चक रोड पर जेसीबी से मिट्टी डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंचे और जेसीबी चालक व ठेकेदार से गाली-गलौज करने लगे। सूचना पर वह भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि शाम करीब छह बजे एक व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से उन पर फायर कर दिया। विपिन के अनुसार, उन्होंने आरोपी से बंदूक छीनकर बाद में दरोगा को सौंप दी। बंदूक सौंपने का वीडियो भी सामने आया है।
सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि चक रोड पर मिट्टी डालने को लेकर विवाद और गाली-गलौज की सूचना मिली है। पीड़ित ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।