{"_id":"6ae79faf45c64e5e3a0144dc","slug":"staging-of-the-enactment-of-the-slaying-of-ahiravana-and-ravana-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-188982-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अहिरावण और रावण वध की लीला का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अहिरावण और रावण वध की लीला का मंचन
विज्ञापन
खुटार के मेले में रावध वध लीला का मंचन करने कलाकार। संवाद
खुटार। रामलीला मेले में रविवार को अहिरावण और रावण वध की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने भगवान राम की लीलाओं का मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस बीच रावण का पुतला भी जलाया गया। भगवान राम और रावण के बीच हुए युद्ध का मंचन हुआ।
कांट। रामलीला में वृंदावन के कलाकारों ने रावण मारीच संवाद, लक्ष्मण सीता संवाद, सीता हरण, जटायु उद्धार, राम वियोग, पंचवटी शबरी मिलन के दृश्यों का मंचन किया। सीता हरण का मंचन देख दर्शक रोमांचित हो उठे। कमेटी के अध्यक्ष राममुरारी मिश्रा, उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा उर्फ मुन्ना आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
तिलहर में निकाली गई राम बरात
तिलहर। श्री जनता रामलीला कमेटी की ओर से भगवान राम की बरात निकाली गई। नगर के प्रमुख बाजारों और मोहल्लों से गुजरी बरात का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
बरात में शामिल देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। पोटरगंज मंडी स्थित रामलीला मैदान पर कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा और डॉ. राम सिंह कुशवाहा ने किया।
बरात में काली अखाड़ा, भगवान गणेश, मां दुर्गा, हनुमानजी, शंकर-पार्वती की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मैदान पर बरात का समापन हुआ। कमेटी के संरक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता, प्रबंधक कमलेश कुमार गुप्ता, अध्यक्ष नीरज गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीलेश चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद