फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman beaten in Jalalabad... allegation of attempted murder by strangulation.

Shahjahanpur News: जलालाबाद में महिला की पिटाई... गर्दन दबाकर जान से मारने का आरोप लगाया

Sun, 01 Nov 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten in Jalalabad... allegation of attempted murder by strangulation.
जलालाबाद। नाली का पानी पड़ोसी की जगह में पहुंच जाने से नाराज लोगों पर महिला को पीटने और गर्दन दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगा है। करीब दो माह पुराने मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति-पत्नी और उनकी दो बेटियों समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव रामपुर वैन निवासी ऋषिपाल की पत्नी नन्ही देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि चार सितंबर की सुबह करीब 10 बजे वह बारिश का पानी निकालने के लिए अपनी नाली खोद रही थी। इस दौरान कुछ पानी पड़ोसी देशराज की जगह में चला गया। इसी बात को लेकर कहासुनी होने पर देशराज ने उसके सिर पर लाठी मार दी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान देशराज की पत्नी पूनम और बेटियां किंजल व पल्लवी भी वहां आ गईं। चारों ने उसे पीटा। आरोप है कि पूनम ने उसे जमीन पर गिराकर जान से मारने की नीयत से गर्दन पर पैर रखकर दबाया। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed