फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman murdered with axe by her husband in Shahjahanpur

यूपी: शाहजहांपुर में करवाचौथ से पहले पत्नी की हत्या, पति ने कुल्हाड़ी से काट डाला, इस बात पर हुई थी बहस

Wed, 28 Oct 2026 03:46 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 28 Oct 2026 03:46 PM IST
सार

शाहजहांपुर के अल्हागंज में बुधवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई। एक युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद बच्चे को लेकर मौके से भाग गया।

विज्ञापन
Woman murdered with axe by her husband in Shahjahanpur
मृतका के घर के बाहर खड़े पुलिसकर्मी व ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र में करवाचौथ से पहले मोहल्ला चौरसिया निवासी सुशीला (30) की कुल्हाड़ी से गर्दन और सिर पर वार कर बुधवार दोपहर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी पति अवनीश छह वर्षीय बड़े बेटे को साथ लेकर भाग गया। पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी बरामद कर ली। आरोपी की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। परिजनों के मुताबिक, अवनीश नौकरी के लिए लुधियाना जाना चाहता था जबकि पत्नी दिल्ली चलने का दबाव बना रही थी।

विज्ञापन


Trending Videos

अवनीश लुधियाना में मजदूरी करता है। बुधवार को वह पत्नी और तीन बच्चों को लेकर रोजगार के सिलसिले में लुधियाना जाने वाला था। सामान पैक था और सुशीला ने रास्ते के लिए खाना भी तैयार कर लिया था। दोपहर एक बजे दोनों में दिल्ली और लुधियाना जाने को लेकर बहस शुरू हो गई। सुशीला दिल्ली जाने की बात कह रही थी, जहां उसके मायके वाले रहते हैं। विवाद बढ़ने पर अवनीश ने घर में रखी कुल्हाड़ी से सुशीला पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की भाभी शालू ने बताया कि अवनीश शराब पीकर अक्सर सुशीला से मारपीट करता था। करीब 15 दिन पहले ही वह सुशीला को मायके से लेकर आया था। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि आरोपी की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed