Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Three universities to work together

Siddharthnagar News: तीन विश्वविद्यालय साथ करेंगे काम

Fri, 06 Nov 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 06 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Three universities to work together
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में आयोजित पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026 में एमओयू के दौरान मौजूद राज् - फोटो : GRP
सिद्धार्थनगर। स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सिद्धार्थ विवि के कपिलवस्तु ने महत्वपूर्ण पहल की है। प्रयागराज में आयोजित पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026 में विश्वविद्यालय ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ और प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया।
विज्ञापन

चार नवंबर को प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल मौजूद रहीं। उन्होंने विश्वविद्यालयों में नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति विकसित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कविता शाह ने कहा कि यह एमओयू विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा। इसके माध्यम से उनके नवाचारी विचारों को स्टार्टअप के रूप में विकसित करने और व्यावसायिक स्वरूप देने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश पांडेय और प्रो. राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने भी तीनों विश्वविद्यालयों के बीच आपसी सहयोग को नवाचार और स्टार्टअप गतिविधियों के लिए उपयोगी बताया।

इस अवसर पर अमित गुप्ता, गौरव, श्याम प्रकाश मिश्रा, वैभव कसौधन और आशुतोष श्रीवास्तव ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। एमओयू से विद्यार्थियों के कौशल विकास और स्टार्टअप को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed