फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Lucknow Shiva Sharma murder case Investigation reaches Sitapur Crime Branch raids in search of youth

लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड: सीतापुर तक पहुंचे जांच के तार, युवक की तलाश में क्राइम ब्रांच ने मारा छापा

Tue, 03 Nov 2026 02:33 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 03 Nov 2026 02:33 PM IST
सार

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड की जांच के तार सीतापुर के महमूदाबाद से जुड़ते नजर आ रहे हैं। क्राइम ब्रांच एक युवक की तलाश में है, जबकि उसके दो साथियों से पूछताछ की गई है। आगे पढ़ें अपडेट...

विज्ञापन
Lucknow Shiva Sharma murder case Investigation reaches Sitapur Crime Branch raids in search of youth
crime demo - फोटो : iStock

विस्तार

लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड की जांच अब सीतापुर के महमूदाबाद तक पहुंचती नजर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ क्राइम ब्रांच की टीम महमूदाबाद निवासी युवक की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान आरोपी श्रद्धा दुबे के साथ युवक की चैट भी सामने आई है। हालांकि, मामले में अभी तक युवक की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, लखनऊ क्राइम ब्रांच की टीम ने महमूदाबाद पहुंचकर युवक के दो साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। टीम को इन दोनों से पूछताछ के दौरान कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद जांच टीम की तलाश जारी है।
विज्ञापन


शिवा शर्मा हत्याकांड की जांच के दौरान महमूदाबाद के युवक का नाम सामने आने के बाद मामले में नए पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। आरोपी श्रद्धा दुबे के साथ कथित चैट मिलने के आधार पर जांच टीम युवक से संबंधित जानकारियां जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में सीओ कपूर कुमार ने जानकारी होने से इनकार किया है। फिलहाल, क्राइम ब्रांच की जांच और युवक की तलाश को लेकर आधिकारिक स्तर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed