{"_id":"6aef70d6196491074a0f2ab5","slug":"exercise-caution-when-using-fireworks-keep-water-and-sand-nearby-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-168926-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आतिशबाजी में बरतें एहतियात, पास रखें पानी और रेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आतिशबाजी में बरतें एहतियात, पास रखें पानी और रेत
Sun, 08 Nov 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान जरा सी लापरवाही हादसे की वजह बन सकती है। आग और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
जिला अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि पटाखे अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदें और खुले स्थान पर जलाएं। आतिशबाजी के दौरान सूती कपड़े और बंद जूते पहनें। पास में पानी और रेत से भरी बाल्टियां जरूर रखें। घर के अंदर, वाहनों के पास और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पटाखे न जलाएं। पटाखों को हाथ में पकड़कर जलाने और बिना चले पटाखों को दोबारा सुलगाने से बचें। आग लगने पर 101 या डायल-112 पर सूचना दें।
इनसेट
24 घंटे अलर्ट रहेंगी एंबुलेंस
दिवाली पर हादसों और आपात स्थिति से निपटने के लिए 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे अलर्ट रहेंगी। सीएमओ डॉ. भारत भूषण ने बताया कि चालकों और ईएमटी को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। एंबुलेंस प्रमुख हॉटस्पॉट पर तैनात रहेंगी। इनमें ऑक्सीजन और जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रहेंगी, ताकि घायलों, गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके।