फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MLC Election Ashutosh Sinha leads 2900 votes after two rounds raises concerns over irregularities

स्नातक एमएलसी चुनाव: पहले राउंड से ही सिन्हा ने बनाई बढ़त, 5वें राउंड के बाद 11833 वोट से आगे

Thu, 29 Oct 2026 01:00 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 29 Oct 2026 01:00 AM IST
सार

वाराणसी में एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान पहले राउंड से ही आशुतोष सिन्हा ने बढ़त बनाई। वहीं पांचवें राउंड के बाद 9500 वोट से आगे रहे। बता दें कि आशुतोष ने चौथे राउंड तक अपनी स्थिति और मजबूत कर ली थी।  

विज्ञापन
MLC Election Ashutosh Sinha leads 2900 votes after two rounds raises concerns over irregularities
पहड़िया मंडी में सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में स्नातक एमएलसी सीट की मतगणना में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने बुधवार को पहले राउंड से ही बढ़त बनाए रखी। छठे राउंड की मतगणना तक उन्हें 35086 वोट मिले थे। भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को 23253 वोट मिल सके थे। सपा प्रत्याशी की बढ़त 11833 वोटों की हो गई थी।

विज्ञापन




पहड़िया मंडी में मतगणना स्थल पर बुधवार की देर रात तक पांच राउंड की गिनती पूरी हुई थी। आशुतोष ने चौथे राउंड तक अपनी स्थिति और मजबूत कर ली थी। इससे पहले दूसरे राउंड की गिनती पूरी होने पर आशुतोष सिन्हा करीब 2900 मतों से आगे चल रहे थे। तीसरे चक्र में उन्हें 5776 मत मिले जिससे उनके कुल मतों की संख्या 16195 पहुंच गई। वहीं, केदार सिंह को तीसरे चक्र में 4414 मत मिले और उनके कुल मतों की संख्या 11800 हो गई। इस चक्र के बाद आशुतोष सिन्हा की बढ़त 4307 मतों की थी।
विज्ञापन


Trending Videos

जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक्स पर डिस्प्ले बोर्ड का फोटो पोस्ट किया 
मतगणना शुरू होने से पहले मतपत्रों की बंडलिंग की गई। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। शुरुआती चरण में सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने प्रशासन पर मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा था कि दो चक्र की गिनती पूरी होने के बावजूद आधिकारिक घोषणा नहीं की जा रही है और मतगणना का ब्योरा डिस्प्ले नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की थी। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक्स पर डिस्प्ले बोर्ड का फोटो पोस्ट कर दिया।

एमएलसी शिक्षक पर बने लाल बिहारी
प्रशासन की ओर से अभी परिणाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं, स्नातक एमएलसी सीट की मतगणना जारी है। शिक्षक एमएलसी सीट पर प्रथम अधिमान के मतों की गणना पूरी होने के बाद सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव बढ़त में हैं। 

विवरण पत्र के अनुसार, शिक्षक सीट पर 22943 वैध मत मिले, जबकि 1441 मत निरस्त किए गए। प्रथम अधिमान के मतों में लाल बिहारी यादव को 10958 और भाजपा के डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को 6060 मत मिले हैं। 

प्रत्याशियों में डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह को 3111, धर्मेंद्र कुमार यादव को 1088, सुधांशु शेखर त्रिपाठी को 533, चेतनारायण दुबे को 450, संजय राय निष्पक्ष को 301, डॉ. कपिल अस्थाना को 152, अक्षय सिंह को 108 और देव नारायण सिंह को 108 मत मिले हैं। पहले चक्र में लाल बिहारी यादव को 6941, प्रमोद कुमार मिश्रा को 3005, डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह को 1696, धर्मेंद्र कुमार यादव को 626, सुधांशु शेखर त्रिपाठी को 303, चेतनारायण दुबे को 271, डॉ. कपिल अस्थाना को 129, संजय राय निष्पक्ष को 93, अक्षय सिंह को 25 और देव नारायण सिंह को 55 मत मिले। 

दूसरे चक्र में लाल बिहारी को 4017 और प्रमोद मिश्रा को 3055 मत मिले। दोनों चक्रों को जोड़ने पर आंकड़े सामने आए। वहीं, स्नातक सीट पर मतपत्रों की बंडलिंग और गणना का काम देर रात तक जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed