फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   992 grams of hashish recovered from a car under Operation Prahar in champawat

चंपावत: ऑपरेशन प्रहार के तहत कार से 992 ग्राम चरस बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2026 03:33 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: Heera Updated Wed, 28 Oct 2026 03:33 PM IST
सार

चंपावत में ऑपरेशन प्रहार के तहत चल्थी में चेकिंग के दौरान एक कार से 992 ग्राम चरस बरामद हुई और पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए। तस्करी में प्रयुक्त आर्टिगा कार भी कब्जे में ली गई है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
992 grams of hashish recovered from a car under Operation Prahar in champawat
अपराध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत जिले में ऑपरेशन प्रहार के तहत चंपावत पुलिस ने चल्थी में चेकिंग के दौरान एक कार से 992 ग्राम चरस बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त आर्टिगा कार को भी कब्जे में लिया है।

विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार, 28 अक्तूबर को एसओजी और चल्थी चौकी पुलिस की संयुक्त टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चल्थी चौकी गेट पर कार संख्या यूके 06 बीएस 2063 को रोककर तलाशी ली गई। कार की डिग्गी से 992 ग्राम चरस बरामद होने पर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

 

गिरफ्तार आरोपियों में नारायण नाथ निवासी कचलाकोट, नैनीताल, जितेंद्र सिंह राणा और पान सिंह राणा निवासी बमनपुरी, ऊधम सिंह नगर, मोहन जोशी निवासी चल्थिया, चंपावत और कालीचरण राणा निवासी धूसरी, ऊधम सिंह नगर शामिल हैं। कोतवाली चंपावत में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक एसओ प्रभावी कमलेश भट्ट सहित एसओजी और चल्थी चौकी के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed