Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   E-rickshaw driver dies after being hit by a vehicle

Haridwar News: फ्लाईओवर पर वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

Mon, 23 Nov 2026 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver dies after being hit by a vehicle
मेरठ के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

- नगर कोतवाली क्षेत्र में चंडीघाट चौक पर रविवार देर रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में चंडी चौक फ्लाईओवर पर रविवार रात अज्ञात वाहन ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस की मदद से मेला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, रविवार रात पुलिस कंट्रोल रूम के जरिये सूचना मिली कि चंडी चौक फ्लाईओवर पर ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा के चालक जितेंद्र सिंह (30) निवासी ग्राम नारंग बस्तीरा, थाना हस्तिनापुर, जिला मेरठ हाल चार्जिंग स्टेशन बैरागी कैंप को गंभीर हालत में एंबुलेंस से मेला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

मेला अस्पताल में उपचार के दौरान जितेंद्र की मौत हो गई। उनके पिता ओम सिंह ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। बताया गया कि किसी अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मारी थी। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed