{"_id":"6aef883d416383aa790463a2","slug":"haridwar-mother-ganga-arrives-at-har-ki-pauri-devotees-will-take-a-holy-dip-today-2026-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: हरकी पैड़ी पर आईं मां गंगा, आज श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी; किसानों को भी मिलेगा भरपूर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: हरकी पैड़ी पर आईं मां गंगा, आज श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी; किसानों को भी मिलेगा भरपूर पानी
Sun, 08 Nov 2026 04:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 08 Nov 2026 04:07 AM IST
सार
अब यूपी और उत्तराखंड के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
18 दिन बाद हरकी पैड़ी पर मां गंगा आ गईं। पहले दिन गंगनहर में दो से ढाई हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। इसमें श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा सकेंगे। यूपी और उत्तराखंड के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से ऊपरी गंगनहर की मरम्मतीकरण और साफ-सफाई के लिए सालाना बंदी की जाती है। इस बार भी गंगनहर को 20 अक्तूबर की मध्य रात्रि से बंद कर दिया गया था। गंगनहर बंदी से हरकी पैड़ी पर भी गंगाजल आना बंद हो गया था। इससे गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को मायूस होना पड़ रहा था।
विज्ञापन
मजबूरी में श्रद्धालु सिंचाई विभाग की ओर से अविरल गंगा से किए गए पानी से किसी तरह से काम चला रहे थे। हरकी पैड़ी पर गंगा जल नहीं आने से श्रद्धालुओं की कमी से क्षेत्र के बाजारों से भी रौनक गायब थी। किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा, लेकिन, अब शनिवार की मध्यरात्रि से गंगनहर में पानी छोड़ दिया गया। ।
विज्ञापन
रविवार सुबह दीपावली पर्व से हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भरपूर पानी मिल सकेगा। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से बाजारों में भी पूर्व की तरह चहल-पहल शुरू हो जाएगी। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी ने बताया कि गंगनहर के जरूरी कार्य पूरे किए जा चुके हैं। हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं को पानी की कोई किल्लत नहीं रहेगी।