{"_id":"6ae4f85eb944a5c4a30bdee4","slug":"diversion-over-the-weekend-movement-of-heavy-vehicles-to-remain-suspended-for-20-hours-haldwani-news-c-8-1-hld1057-860095-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: वीकेंड पर डायवर्जन, 20 घंटे बंद रहेगी भारी वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: वीकेंड पर डायवर्जन, 20 घंटे बंद रहेगी भारी वाहनों की आवाजाही
Sat, 31 Oct 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी।
वीकेंड पर कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार से ही यातायात का दबाव बढ़ने लगा था। पुलिस ने वीकेंड के चलते रूट प्लान जारी किया। सुबह तीन बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों को जिले की सीमा के बाहर ही रोके जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
एसपी ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि बरेली रोड और रुद्रपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को गौला बाईपास होते हुए निकाला जाएगा। इसके साथ ही रामनगर और बाजपुर से आने वाले वाहन कालाढूंगी होते हुए मंगोली के रास्ते भेजे जाएंगे। अति आवश्यक सेवा (सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध) के वाहन दोपहर दो बजे से रात 11 बजे तक पहाड़ के रास्तों पर नहीं चढ़ेंगी। पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी आने वाली रोडवेज व केमू की बसें अपने तय रूट से ही भेजी जाएंगी।