फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani market comes alive with the approaching Diwali

Nainital News: दीपावली की आहट से गुलजार हुआ हल्द्वानी बाजार

Mon, 02 Nov 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 02 Nov 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Haldwani market comes alive with the approaching Diwali
हल्द्वानी। दीपावली में कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में रविवार को हल्द्वानी के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मीरा मार्ग, कारखाना बाजार, सदर बाजार और मंगल पड़ाव में खरीदारों की आवाजाही शुरू हो गई थी। दोपहर होते-होते बाजार खचाखच भर गए। शाम को भी बाजार में काफी रस रहा और त्योहार की तैयारियों के चलते बाजारों में दिनभर रौनक बनी रही।
विज्ञापन

दीपावली को लेकर लोगों ने घरों को सजाने के लिए रंग बिरंगे सजावटी सामान, मोमबत्तियां, मिट्टी के दीये, बिजली की झालरें आदि सामान की खरीदारी की। दुकानों पर अपनी पसंद का सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। पर्व को देखते हुए अगले नौ-10 दिन तक विभिन्न बाजारों में काफी रौनक रहेगी और खरीदारी का उत्साह और भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

---
बाजार में दो पहिया वाहनों से खरीदार परेशान
त्योहारी सीजन में एक ओर बाजार में पहले से ही ग्राहकों की भारी भीड़ रहती है। वहीं दूसरी ओर बाजार क्षेत्र में दोपहिया वाहनों के चलने और जगह जगह पार्किंग की अव्यवस्था के कारण खरीदार काफी परेशान दिखे। लोगों का कहना है कि कम से कम त्योहारी सीजन में आम लोग और व्यापारी भी अपने वाहनों को बाजार से हटकर पार्किंग स्थलों पर खड़ा करें ताकि जनता और व्यापारी दोनों को समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
पूजा और सहालग के लिए आभूषणों की खरीदारी शुरू
रविवार को स्वर्णकारों और बर्तन बाजार में भी ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ जुटी। सोना और चांदी सस्ता होने के चलते लोगों ने महालक्ष्मी पूजन के अलावा सलालग सीजन के लिए आभूषण बनाने शुरू कर दिए हैं। वरिष्ठ व्यापारी नवीन वर्मा ने बताया कि अगले दो तीन दिनों में बाजार में और ज्यादा भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।

-----
आठ नवंबर को एक साथ मनेगी दीपावली, तिथियों को लेकर संशय नहीं
दीपावली के पर्व को लेकर इस बार तिथियों का संशय नहीं रहेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. मंजू जोशी के अनुसार, देशभर में दीपावली का मुख्य पर्व रविवार आठ नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन कार्तिक अमावस्या तिथि प्रदोष और निशीथ काल में विद्यमान रहने के कारण महालक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व रहेगा। पांच दिवसीय दीपोत्सव में छह नवंबर को धनतेरस, सात नवंबर को रूप चतुर्दशी, आठ नवंबर को दीपावली एवं महालक्ष्मी पूजन होगा। मंगलवार 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट जबकि 11 नवंबर को भाई दूज पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed