Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rajaji tiger reserve on red alert for diwali strict vehicle checking at barrage chilla and ganga bhogpur

ऋषिकेश: दीपावली पर राजाजी टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट, बैराज-चीला-गंगा भोगपुर बैरियर पर सख्त चेकिंग

Thu, 05 Nov 2026 12:03 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर।
संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर। Published by: Renu Saklani Updated Thu, 05 Nov 2026 12:03 PM IST
सार

त्योहारी सीजन में वन क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन सतर्क हो गया है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए चेक पोस्टों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Rajaji tiger reserve on red alert for diwali strict vehicle checking at barrage chilla and ganga bhogpur
राजाजी टाइगर रिजर्व - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। पार्क प्रशासन ने सभी चेक पोस्ट और बैरियरों पर चेकिंग बढ़ा दी है। बैराज, चीला और गंगा भोगपुर स्थित बैरियरों पर विशेष सख्ती बरती जा रही है। यहां से गुजरने वाले हर वाहन की गहनता से जांच की जाएगी। पार्क की टीमों को संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


बैराज-चीला मार्ग सर्दियों में शाम 6 बजे बंद कर दिया जाता है, जबकि गर्मियों में यह मार्ग रात 8 बजे बंद होता है। दीपावली के दौरान इस नियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी। पार्क के अंदर नाले-खालों में विशेष गश्त बढ़ा दी गई है। शिकार और अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए संवेदनशील स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


वन कर्मियों को 24 घंटे अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का कहना है कि दीपावली के दौरान पटाखों के शोर और भीड़भाड़ से वन्यजीवों को परेशानी न हो और शिकारियों को मौका न मिले, इसलिए यह विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

-त्यौहारी सीजन के चलते विशेष अलर्ट पर पार्क क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। पार्क प्रशासन रात दिन अलर्ट मोड पर है। संदिग्ध वाहनों एवं गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।-राजेश चंद जोशी, क्षेत्राधिकारी राजाजी टाइगर पार्क गोहरी।

 

Trending Videos

मोतीचूर रेंज के वनकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के वनकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मोतीचूर रेंज अधिकारी गौरव नेगी के निर्देश पर वन कर्मियों की टीम ने मोतीचूर देहरादून और ऋषिकेश रेलवे ट्रैक के किनारे बुधवार को सघन गश्त की।

वन कर्मियों ने रेलवे ट्रैक के आसपास जंगल क्षेत्र में अवैध घुसपैठ और वन्य जीवों की सुरक्षा पर विशेष निगरानी टीम गठित की। रेंज अधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि दीपावली के दौरान जंगल में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान जंगल में घुसपैठ और वन्यजीवों के शिकार की आशंका बढ़ जाती है जिसको देखते हुए वन कर्मियों की टीम गठित की गई है जो पार्क और गांव से सटे क्षेत्रों में गश्त करेगी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी।

ये भी पढे़ं...गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गंगनानी के पास नदी में समाई गुजरात के यात्रियों की कार, पांच लोगों की मौत

इसके अलावा रेलवे ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों से जंगल क्षेत्र में फेंकी जा रही गंदगी को हटाने के लिए सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा करना उनका पहला दायित्व है। पार्क प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पार्क के अधिकारियों को दें। गश्त के दौरान वन दरोगा दिनेश डुमरियाल, मनोज किशोर वन आरक्षी, देवांशु शर्मा वन आरक्षी धर्मपाल वन आरक्षी, विनोद नौटियाल आदि रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed