फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Arya became the provincial president and Jambu Prasad became the general secretary of the fourth class employees union.

Tehri News: चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ के आर्य प्रांतीय अध्यक्ष व जंबू प्रसाद महामंत्री बने

Wed, 28 Oct 2026 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 28 Oct 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Arya became the provincial president and Jambu Prasad became the general secretary of the fourth class employees union.
नई टिहरी। चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड का द्विवार्षिक महाअधिवेशन विकास भवन के इंट्रीगेटेड इलेक्शन सभागार नई टिहरी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दायित्वधारी खेम सिंह चौहान और नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन

महाअधिवेशन में मुख्य चुनाव अधिकारी भगवान सिंह राणा और सहायक चुनाव अधिकारी राजीव नेगी की देखरेख में संघ की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमें सुंदर लाल आर्य अध्यक्ष तथा जंबू प्रसाद महामंत्री चुने गए। इसके अलावा कार्यकारिणी में रूकम सिंह नेगी कार्यकारी अध्यक्ष, दीवान सिंह रावत कार्यकारी महामंत्री, राजपाल सिंह बिष्ट वरिष्ठ उपाध्यक्ष,चंद्र माेहन रुढियाल प्रदेश कोषाध्यक्ष, वीपी पाठक प्रदेश ऑडिटर, बनवारी रावत को संरक्षक, गोविंद सिंह नेगी को प्रदेश प्रवक्ता, दिनेश लखेडा को मुख्य सलाहकार बनाया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व कर्मियों ने दायित्वधारी चौहान और नगर पालिका अध्यक्ष रावत मांग पत्र सौंपकर मुख्यमंत्री से मांगों के निराकरण के लिए निराकरण गुहार लगाई। मांग पत्र में विभागों में चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों नियुक्त, पदोन्नति, वेतन विसंगति दूर करने, वर्दी भत्ता सहित कई अन्य मांगों शामिल थी। प्रांतीय अध्यक्ष आर्य और महामंत्री प्रसाद ने कर्मियों को भरोसा दिया कि संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर कर्मियों के मांगों के निराकरण का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नाजिम सिद्दकी, त्रिलोक सिंह नेगी, पुष्कर नयाल, नंदकिशोर तिवारी, प्रेमलाल भट्ट, रुचिन कुमार, गणेश प्रसाद, राजपाल सिंह, अरविंद लाल, शंकर प्रसाद, रुप चंद्र, शुभम, राधेश्याम, राजकुमार, प्रवीण उनियाल, बालम सिंह, बच्ची राम तिवारी लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed