{"_id":"6ae1fe516db84e0c760ce049","slug":"police-seized-46-boxes-of-illicit-liquor-during-checking-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-122074-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान 46 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान 46 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी
Wed, 28 Oct 2026 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 28 Oct 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। इस दौरान 24 घंटे में पुलिस ने 46 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और 10 पेटी बीयर बरामद की है। तस्करी में प्रयुक्त एक पिकअप और कार जब्त की गई। तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि शराब तस्करी रोकने के लिए सभी थाना प्रभारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत घनसाली थाना पुलिस ने चमियाला में चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से पव्वों से भरी 32 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, छह अधे से भरी पेटी और 10 पेटी बीयर बरामद की गई है। शराब तस्करी के आरोप में वाहन चालक रविंद्र सिंह (39) निवासी डुंडा उत्तरकाशी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है जबकि पिकअप वाहन को जब्त किया गया है।
देवप्रयाग पुलिस ने भी बछेलीखाल में चेकिंग के दौरान एक कार से छह पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब तस्करी के आरोप में जोत सिंह (58) निवासी ग्राम सुराई थाना हिंडोलाखाल टिहरी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन जब्त किया गया है।
विज्ञापन
चंबा थाना पुलिस ने भी चेकिंग के दौरान सुरेश (45) निवासी ग्राम सेमल्टा थाना चंबा के कब्जे से दो पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। उसके खिलाफ भी आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।