{"_id":"6adde0474f346c19690b401b","slug":"teenager-dies-from-electric-shock-while-charging-e-rickshaw-uncle-accused-of-misleading-police-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: ई-रिक्शा चार्ज करते समय करंट लगने से किशोर की मौत, चाचा पर पुलिस को गुमराह करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: ई-रिक्शा चार्ज करते समय करंट लगने से किशोर की मौत, चाचा पर पुलिस को गुमराह करने का आरोप
Sun, 25 Oct 2026 04:26 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
Published by: गायत्री जोशी
Updated Sun, 25 Oct 2026 04:26 PM IST
सार
रुद्रपुर के प्रीत विहार में ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगाते समय करंट लगने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मामले में पुलिस को गलत सूचना देने के आरोप में उसके चाचा से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
करंट लगने से किशोर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुद्रपुर के प्रीत विहार में ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगाने के दौरान करंट लगने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वहीं, किशोर को करंट लगाकर मारने की सूचना देने वाले उसके चाचा पर पुलिस को गुमराह करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, उसने भाई से रंजिश के चलते गलत सूचना दी थी।
पुलिस के मुताबिक, फाजलपुर महरौला, प्रीत विहार निवासी रमन चंद्रा (14) पुत्र राकेश चंद्रा शनिवार रात अपने पिता का ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगाने गया था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आकर वाहन से चिपक गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। इसके बाद अन्य अस्पतालों में भी दिखाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार रात सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मकान मालिक और पड़ोसियों ने भी करंट लगने से मौत होने की बात कही। पुलिस ने सूचना देने वाले चाचा अजय चंद्रा का मेडिकल कराया।