{"_id":"6ae1d535054dddbacf0e9a4d","slug":"video-mayor-vikas-sharma-distributed-labour-kits-in-rudrapur-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: दीपावली से पहले श्रमिकों के चेहरे पर खुशी, रुद्रपुर में मेयर ने बांटी गईं श्रमिक किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: दीपावली से पहले श्रमिकों के चेहरे पर खुशी, रुद्रपुर में मेयर ने बांटी गईं श्रमिक किट
दीपावली से पहले श्रमिकों के चेहरे पर खुशी लाने के लिए ट्रांजिट कैंप स्थित श्री राधा गोविंद मंदिर परिसर में श्रमिक किट वितरण और सीएम स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मेयर विकास शर्मा ने 450 श्रमिकों को श्रमिक किट वितरित की और स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं।
मेयर ने कहा कि श्रमिक शहर की अर्थव्यवस्था और विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। उनके परिश्रम से उद्योगों, निर्माण कार्यों और विभिन्न क्षेत्रों को गति मिलती है। ऐसे में श्रमिकों और उनके परिवारों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना समाज और शासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में पार्षद सुशील मंडल, पवन राणा, दलीप अधिकारी, तनमय पंत आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।