Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Fake Marriage Bureau operative arrested for cheating married boys by creating pictures of girls with AI.
{"_id":"6ae5b2e43a92f308c10b52ab","slug":"fake-marriage-bureau-operative-arrested-for-cheating-married-boys-by-creating-pictures-of-girls-with-ai-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4891268-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"दुर्ग: एआई तस्वीरों से शादी का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग: एआई तस्वीरों से शादी का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग जिले में सोशल मीडिया पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से तैयार काल्पनिक युवतियों की तस्वीरें दिखाकर शादी का झांसा देने वाले फर्जी मैरिज ब्यूरो का सुपेला थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फर्जी मैरिज ब्यूरो के संचालक परमानंद यादव (24) को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लाख 64 हजार रुपये नकद, 26 मोबाइल फोन, कंप्यूटर और बैंक दस्तावेज समेत कुल दो लाख 83 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है।
तीन नामों से संचालित था ठगी का जाल
आरोपी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कल्याण मैट्रिमोनी, एलिट मैच मैट्रिमोनी तथा फ्यूचर पार्टनर के नाम से विज्ञापनों का प्रचार-प्रसार करता था। विज्ञापनों में एआई निर्मित युवतियों के चित्र और फर्जी मोबाइल नंबर दर्ज होते थे। दूसरे राज्यों के विवाह इच्छुक लोग इन विज्ञापनों को देखकर संपर्क करते थे, जिनसे आरोपी बायोडाटा मंगवाता था। जीवनसाथी की तलाश कर रहे लोगों को मनपसंद युवती से विवाह का भरोसा देकर आरोपी मैरिज काउंसलर के नाम से बने बैंक खातों का क्यूआर कोड भेजता था। शुरुआती तौर पर दो हजार रुपये और फिर अन्य मदों में रकम जमा कराई जाती थी। रकम खाते में पहुंचते ही संबंधित व्यक्ति का मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट में डालकर संपर्क बंद कर दिया जाता था।
नौकरी का झांसा देकर रखी थीं चार युवतियां
सुपेला थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तर गंगोत्री भवन में यूनियन बैंक के पास एक परिसर में एलिट मैच मैट्रिमोनी के नाम से फर्जी मैरिज ब्यूरो चल रहा है। पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी तो ग्राम ओटेबंद निवासी और वर्तमान में नेहरू नगर ईस्ट में रह रहे संचालक परमानंद यादव के साथ चार युवतियां काम करती मिलीं। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि आरोपी ने उन्हें एक अच्छी कंपनी में नौकरी देने का झांसा देकर बुलाया था और सात हजार रुपये प्रतिमाह वेतन तय किया था। दो दिन का प्रशिक्षण देकर उनसे मैरिज काउंसलर के रूप में बातचीत कराई जाती थी। युवतियों को साइबर ठगी की जानकारी नहीं थी।
तीन महीने से चल रहा था कॉल सेंटर
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी करीब तीन महीने से इस फर्जी कॉल सेंटर का संचालन कर रहा था, जहां प्रतिदिन 20 से 50 कॉल किए और प्राप्त किए जाते थे। सुपेला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मौके से 16 सिम कार्ड, 22 कीपैड मोबाइल, चार एंड्रॉयड फोन, कंप्यूटर सेट, वाई-फाई, चेकबुक, पासबुक और ग्राहकों के रजिस्टर बरामद हुए हैं। भारत सरकार के समन्वय पोर्टल पर भी इन बैंक खातों के विरुद्ध शिकायतें दर्ज मिली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।