Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
On National Unity Day, the Sonipat Police took a pledge to uphold the nation's unity and integrity.
{"_id":"6ae5ef57a74bd5baec0a78cf","slug":"video-on-national-unity-day-the-sonipat-police-took-a-pledge-to-uphold-the-nations-unity-and-integrity-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय एकता दिवस पर सोनीपत पुलिस ने ली राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय एकता दिवस पर सोनीपत पुलिस ने ली राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ
सोनीपत, 31 अक्टूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयुक्तालय सोनीपत परिसर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। पुलिस आयुक्त ममता सिंह (आईपीएस), एडीजीपी के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने देश की एकता और आंतरिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने आजादी के बाद 562 देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय करवाकर देश को एकता के सूत्र में पिरोने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। राष्ट्रीय एकता दिवस हमें उनके आदर्शों को अपनाने और देश की एकता व अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक और पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी है कि वह देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में योगदान दे। राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा और आपसी भाईचारे को कायम रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए।
इस दौरान सोनीपत पुलिस के सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने भी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पुलिस कर्मचारियों के साथ राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त क्राइम जितेंद्र गहलावत, सहायक पुलिस आयुक्त नरेश अहलावत, राजदीप मोर सहित अनेक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।