फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ghumarwin hospital lift biochemistry analyzer ost centre inaugurated

बिलासपुर: घुमारवीं अस्पताल में 40 लाख की लागत से बनी लिफ्ट शुरू, आधुनिक जांच मशीन और ओएसटी केंद्र का भी शुभारंभ

Wed, 28 Oct 2026 03:41 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Wed, 28 Oct 2026 03:41 PM IST
ghumarwin hospital lift biochemistry analyzer ost centre inaugurated
नागरिक चिकित्सालय घुमारवीं में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में नई सुविधाएं शुरू की गई हैं। मंगलवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने करीब 40 लाख रुपये की लागत से स्थापित लिफ्ट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही आधुनिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन और ओपिओइड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी (ओएसटी) केंद्र का भी शुभारंभ किया गया। मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि आधुनिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन से किडनी, लिवर, हृदय सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच करने में सुविधा मिलेगी। आधुनिक प्रयोगशाला उपकरणों की उपलब्धता से प्रतिदिन करीब 1,400 से 1,500 जांचें करने और मरीजों को समय पर रिपोर्ट उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में थायराइड, विटामिन बी-12 और विटामिन डी-3 सहित कई अन्य जांच सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इन जांचों की दरें कम रखी गई हैं। इसके अलावा पात्र बीपीएल परिवारों को कुछ जांचें निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिससे जरूरतमंद मरीजों को राहत मिल सकेगी। अस्पताल में लिफ्ट शुरू होने से बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगजनों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक पहुंचने में आसानी होगी। इससे उन मरीजों को विशेष सुविधा मिलेगी, जिन्हें सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में परेशानी होती है। राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य संस्थानों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान विकसित कर रही है। इसका उद्देश्य लोगों को अपने क्षेत्र में ही विशेषज्ञ चिकित्सकों और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उपलब्ध करवाना है। घुमारवीं अस्पताल में शुरू की गई नई सुविधाओं से मरीजों को जांच, रिपोर्ट और अस्पताल के भीतर आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ में उतरेठिया स्वास्थ्य केंद्र पर बंदरों का कब्जा, डर से नहीं आते हैं मरीज

28 Oct 2026

राहुल गांधी पर मानहानि मामला: गवाहों के बयान में विरोधाभास, विजय मिश्र ऊपरी अदालत में करेंगे अपील

28 Oct 2026

कन्नौज: महिला को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

28 Oct 2026

मध्यप्रदेश में फिर तेज बारिश का अलर्ट

28 Oct 2026

मां चिंतपूर्णी के दरबार से करें माता रानी के लाइव दर्शन, बुधवार सुबह घर बैठे पाएं मां का आशीर्वाद

28 Oct 2026
विज्ञापन

कुल्लू दशहरा की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गीतों पर झूमे दर्शक, ठाकुरदास राठी ने मचाया धमाल

28 Oct 2026

VIDEO: जीत की ओर बढ़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल, भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी ने समर्थकों संग छोड़ा मतगणना स्थल

28 Oct 2026
विज्ञापन

गोरखपुर: शिक्षक एमएलसी चुनाव में द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती शुरू, सपा ने किया बहिष्कार

28 Oct 2026

मंडला में युवती की मौत का सनसनीखेज खुलासा: वेनगंगा नदी में मिला था शव, बचपन का दोस्त हिरासत में

28 Oct 2026

उज्जैन: राम नाम के बेलपत्र और चंदन से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में गूंजे जय श्री महाकाल के जयकारे

28 Oct 2026

लखनऊ: मतदान केंद्र में कई बार हुई सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प, रोकनी पड़ी मतगणना

28 Oct 2026

VIDEO: आगरा एमएलसी मतगणना में घमासान, मारपीट, बवाल और आरोप; देखें वीडियो

28 Oct 2026

VIDEO: आगरा एमएलसी मतगणना में घमासान, भाजपा ने पुलिस पर लगाए आरोप

28 Oct 2026

VIDEO: ‘सपा के गुंडों ने बेरहमी से पीटा’, हरिकिशोर तिवारी का आरोप

28 Oct 2026

VIDEO: आगरा MLC काउंटिंग में नया मोड़! धरना खत्म, भाजपा प्रत्याशी ने छोड़ी मतगणना

28 Oct 2026

VIDEO: एमएलसी चुनाव मतगणना के दौरान हंगामा, सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

28 Oct 2026

VIDEO: सपा के स्नातक प्रत्याशी शशांक यादव और निर्दलीय अम्बरीश पाल सिंह ने उठाए सवाल

28 Oct 2026

लखनऊ: शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते, मतदाताओं का जताया आभार

28 Oct 2026

कुशीनगर पुलिस के डॉग स्क्वॉड में शामिल हुआ नौ माह का ट्रैकर श्वान बेली

28 Oct 2026

संतकबीरनगर: मकान से 735 किलो अवैध पटाखे बरामद, मालिक गिरफ्तार

28 Oct 2026

लखनऊ: आलमबाग स्थित बद्री प्रसाद सर्राफ की दुकान में लगी आग

28 Oct 2026

संतकबीरनगर: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

28 Oct 2026

बस्ती: पुल पर मिले महिला के कपड़े और पत्र से मचा हड़कंप

28 Oct 2026

महराजगंज: चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप

28 Oct 2026

देवरिया: महिलाओं और बालिकाओं को अधिकारों व हेल्पलाइन की दी जानकारी

28 Oct 2026

कुशीनगर: सिंधुआ बाजार में बिजली विभाग का अभियान, 20 बकाएदारों के कनेक्शन काटे

28 Oct 2026

वाराणसी: शिक्षक एमएलसी चुनाव में क्या बोले लाल बिहारी यादव?

28 Oct 2026

महराजगंज: ठगी पीड़ितों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

28 Oct 2026

महराजगंज: सड़क नाली की समस्या को लेकर डीएम से मिले ग्रामीण

28 Oct 2026

संतकबीरनगर: स्वास्थ्य विभाग ने चलाया सफाई अभियान

28 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed