{"_id":"6ae9b93ec4513828ea0a8ec8","slug":"video-sujanpur-captain-ranjeet-says-there-will-be-no-compromise-on-quality-in-road-construction-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर: कैप्टन रणजीत बोले- सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर: कैप्टन रणजीत बोले- सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा
विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर सात में सुजानपुर-चौरी सड़क वाया चरोट (खडोला) में चल रहे निर्माण कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति जांची और संबंधित ठेकेदार को निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही काम तय समयसीमा के भीतर पूरा करने को कहा। विधायक ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनता के पैसे से होने वाले निर्माण कार्यों का लाभ लंबे समय तक लोगों को मिलना चाहिए। इसके लिए निर्माण की गुणवत्ता और कार्य की निगरानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता केवल विकास कार्य शुरू करवाना नहीं, बल्कि उन्हें बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा करवाकर जनता को समर्पित करना है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनका लक्ष्य है। विधायक ने संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी को कार्य में लापरवाही नहीं बरतने तथा स्थानीय लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।