{"_id":"6ae5cd599596eb7243051ea3","slug":"video-jury-annual-festival-held-at-kotla-engineering-college-meritorious-students-honored-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"ज्यूरी: कोटला इंजीनियरिंग कॉलेज में वार्षिक उत्सव का आयोजन, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यूरी: कोटला इंजीनियरिंग कॉलेज में वार्षिक उत्सव का आयोजन, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। महात्मा गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला ज्यूरी में शनिवार को वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हिमाचल की समृद्ध विरासत को दर्शाया। साथ ही शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और एनएसएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नाथपा झाकड़ी परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक राजीव कपूर मुख्य अतिथि और गोविंद बल्लभ पंत स्मारक राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया विशिष्ट अतिथि रहे। उत्सव में विद्यार्थियों ने किन्नौरी नाटी, गद्दियाली नृत्य, भांगड़ा, फैशन शो और स्किट प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर महेंद्र शर्मा की गायन प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। कॉलेज के निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. अमितेश शर्मा और मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक डॉ. निशांत मेहरा तथा समन्वयक महेंद्र शर्मा और डॉ. पूजा रहे। आयोजन को सफल बनाने में कॉलेज के शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता अनुज, एसजेवीएन कोटला के कनिष्ठ अभियंता राजेश, जेपीएस के प्रबंध निदेशक कृष्णा नेगी और सहकारी बैंक के प्रबंधक सतीश रस्तोगी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।