फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa: Key Arms Supplier Arrested in Dewas; 10 Illegal Weapons and Weapon-Making Tools Seized

खंडवा: दो महीने की तलाश के बाद मुख्य हथियार सप्लायर देवास से गिरफ्तार, 10 अवैध हथियार और औजार जब्त

Sat, 31 Oct 2026 05:31 PM IST
Khandwa Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2026 05:31 PM IST
Khandwa: Key Arms Supplier Arrested in Dewas; 10 Illegal Weapons and Weapon-Making Tools Seized
निमाड़ अंचल में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ खंडवा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने हथियारों की सप्लाई करने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य सप्लायर मनोज सिकलीगर को देवास से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से जखीरे के रूप में 10 अवैध हथियार सहित बड़ी संख्या में हथियार बनाने के औजार बरामद किए गए हैं। आरोपी इन्हें अलग-अलग जगहों पर खपाने की फिराक में था, इस दौरान हुई पुलिस की कार्रवाई से निमाड़ अंचल के हथियार तस्करों में हड़कंप मच गया है।

पूछताछ में खुला राज
मामले का खुलासा करते हुए खंडवा के एडिशनल एसपी आदित्य सिंघारिया ने बताया कि करीब दो महीने पहले कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 421/26 दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने अमन लाला, आफताब, आबिद और सलमान नामक आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जब इन आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने अवैध हथियारों के मुख्य सप्लायर मनोज सिकलीगर का नाम उगला। पुलिस के मुताबिक मनोज सिकलीगर तभी से फरार चल रहा था।

ह्यूमन इंटेलिजेंस और व्हाट्सएप से खुली पोल
खंडवा एसपी अगम जैन के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार दो महीने तक ह्यूमन इंटेलिजेंस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की घेराबंदी की। आखिरकार 29 अक्टूबर को पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर उसे देवास से धर दबोचा। एडिशनल एसपी ने बताया कि यह गिरोह बेहद शातिराना तरीके से हाईटेक अंदाज में काम करता था। हथियारों की डिलीवरी के लिए बिचौलियों का इस्तेमाल किया जाता था। डायरेक्ट फोन कॉल और व्हाट्सएप के जरिए हथियारों की डिमांड ली जाती थी और उसी आधार पर सप्लाई दी जाती थी।

ये भी पढ़ें: शहडोल में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार जीप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, घर में मचा कोहराम

रिमांड पर मुख्य आरोपी
पुलिस ने आरोपी मनोज सिकलीगर के पास से 7 देशी कट्टे और 3 पिस्टल बरामद की हैं। इस पूरे मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपी मनोज का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, उस पर रतलाम और देवास में भी पहले से तीन मामले दर्ज हैं। 

एडिशनल एसपी सिंघारिया ने बताया कि न्यायालय से आरोपी की तीन दिन की पुलिस रिमांड ली गई है। अब पुलिस उसके फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने कहां-कहां हथियार बेचे हैं। पूछताछ में निमाड़, खरगोन और बुरहानपुर से जुड़े अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी के इस मामले से आगे की कड़ियों के खुलासे की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वीडियो: विधायक विवेक शर्मा के नेतृत्व में युवाओं ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

31 Oct 2026

जयराम ठाकुर बोले-चार साल में कुछ नहीं कर सकी कांग्रेस सरकार, अब चुनावी वर्ष में भटका रही जनता का ध्यान

31 Oct 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम योगी ने दिया एकजुटता का संदेश

31 Oct 2026

कानपुर डीसीपी साउथ कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह

31 Oct 2026

गुरुग्राम: बारिश से पार्क में जलभराव, सुबह रहा खाली; लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

31 Oct 2026
विज्ञापन

गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले मार्ग पर 24 घंटे बाद भी जलभराव

31 Oct 2026

लखनऊ में दोस्त पुलिस कार्यक्रम में साइबर क्राइम की टीम ने छात्र-छात्राओं को दी जानकारी

31 Oct 2026
विज्ञापन

कन्नौज: पेट्रोल पंप के पास चलते ट्रक की केबिन में लगी भीषण आग

31 Oct 2026

लखनऊ में पॉलिटेक्निक चौराहे पर अवैध अर्टिगा गाड़ियों पर चाबुक, पुलिस ने की सीज

31 Oct 2026

लखनऊ विश्वविद्यालय में 34वीं उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन

31 Oct 2026

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: कैंसर की चाल पकड़ेंगी ट्यूमर की खास कोशिकाएं, ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों के लिए नई उम्मीद

31 Oct 2026

कानपुर के नारामऊ हाईवे पर पुलिस-प्रशासन की बड़ी लापरवाही

31 Oct 2026

राजस्थान में नवंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड?

31 Oct 2026

सीएम धामी के दौरे को लेकर श्रीनगर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, मार्गों पर बैरिकेडिंग

31 Oct 2026

भगवान शिव के धाम से गूंजा 'राष्ट्रीय एकता' का संदेश, VIDEO

31 Oct 2026

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर लखनऊ में जनभवन से रन फॉर यूनिटी का आयोजन

31 Oct 2026

अयोध्या के रुदौली में मियावाकी पद्धति से लगाए गए 14,500 पौधे, बनेगा पर्यावरण संतुलन

31 Oct 2026

फरीदाबाद: कबड्डी, वॉलीबॉल और लॉन टेनिस.... संसद खेल महोत्सव की शुरुआत आज से, 500 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

31 Oct 2026

इटावा में बेखौफ दबंगों का तांडव, होटल संचालक पर कार चढ़ाने की कोशिश

31 Oct 2026

नयागांव में ट्यूबवेल लगाने पर विवाद, नगर परिषद प्रधान और अधिकारियों से अभद्र व्यवहार

31 Oct 2026

कानपुर: आलियापुर टोल प्लाजा पर तांडव, किन्नरों ने की मारपीट और तोड़फोड़

31 Oct 2026

कन्नौज में रन फॉर यूनिटी का भव्य आयोजन, डीएम-एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

31 Oct 2026

ग्वालमंडी में सरकारी बस की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की मौत, बहन घायल

31 Oct 2026

अमृतसर में पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार

31 Oct 2026

कोटकपूरा से मानसा मोर्चे में पहुंचे अकाली दल वारिस नेता रछपाल सिंह सोसन

लखनऊ में सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश, आज से अर्नब का असर कम होने के आसार

31 Oct 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

31 Oct 2026

मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश का अलर्ट

31 Oct 2026

उज्जैन: बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार, चंदन से सजाया स्वरूप; भस्म आरती में गूंजे जय श्री महाकाल के जयकारे

31 Oct 2026

मनुष्य को अपनी शिक्षा का अधिकतम उपयोग जनकल्याण के लिए करना चाहिए;video

31 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed