{"_id":"6aec5d8f836b0a72080efa5b","slug":"video-hrtc-pensioners-protest-postponed-government-accepts-demands-da-medical-bills-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: एचआरटीसी पेंशनरों का आंदोलन फिलहाल स्थगित, सरकार ने मानीं चार प्रमुख मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: एचआरटीसी पेंशनरों का आंदोलन फिलहाल स्थगित, सरकार ने मानीं चार प्रमुख मांगें
Ankesh Dogra
Updated Thu, 05 Nov 2026 04:12 PM IST
Link Copied
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया है। सरकार की ओर से मांगों पर आंशिक निर्णय लिए जाने के बाद एचआरटीसी पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति ने यह फैसला लिया। पांच नवंबर को पेंशनरों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य संसदीय सचिव से मुलाकात कर मांगों को लेकर सरकार के फैसले की जानकारी ली।
समिति के अनुसार, पेंशनरों ने 13 अक्तूबर को निगम प्रबंधन को मांगपत्र सौंपा था। मांगों पर समाधान नहीं होने के बाद तीन नवंबर को निगम मुख्यालय का अनिश्चितकालीन घेराव करने का निर्णय लिया गया था।
मांगों को लेकर दो नवंबर को निगम के प्रबंध निदेशक के साथ बैठक हुई। इसके बाद तीन नवंबर को मुख्य सचिव और परिवहन एवं प्रधान सचिव के साथ भी चर्चा की गई। पेंशनर संगठनों ने सरकार से चार नवंबर को दोपहर दो बजे तक मांगों पर निर्णय लेने का आग्रह किया था।
चार नवंबर को सरकार ने पेंशनरों की मांगों पर आंशिक फैसला लेते हुए आठ फीसदी महंगाई भत्ते (डीए) में से तीन फीसदी जारी करने का निर्णय लिया। शेष पांच फीसदी डीए कर्मचारियों और पेंशनरों को एरियर के रूप में देने की बात कही गई है। पेंशनरों को भी तीन फीसदी डीए देने का फैसला लिया गया है।
पेंशनरों को मेडिकल बिलों के भुगतान को लेकर भी राहत देने का निर्णय लिया गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान एक सप्ताह के भीतर करने की बात कही गई है। इसके अलावा पेंशनरों की अन्य लंबित मांगों पर भी चर्चा की जाएगी।
सरकार की ओर से लिए गए इन फैसलों के बाद पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति ने फिलहाल आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है। इससे पेंशनरों को दिवाली से पहले राहत मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।