{"_id":"6ae5a43b536a0f2a8e0c4929","slug":"video-transport-fair-started-with-one-and-half-hour-delay-in-rto-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आरटीओ में डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुआ परिवहन मेला, इंतजार करते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आरटीओ में डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुआ परिवहन मेला, इंतजार करते रहे लोग
आगरा में आरटीओ कार्यालय में शनिवार को परिवहन मेले का उद्घाटन निर्धारित समय सुबह 11 बजे के बजाय डेढ़ घंटे की देरी से हो सका। लोग इंतजार करते रहे। बाद में डीआईजी शैलेश पांडे पहुंचे और फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। पहले मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह को उद्घाटन करना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। डीआईजी ने कहा कि आरटीओ की कई सेवाएं ऑनलाइन होने से लोगों को कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ते। लोगों को इन सुविधाओं का लाभ लेना चाहिए। पुलिस की भी कई सेवाएं ऑनलाइन हैं। इनके माध्यम से शिकायत दर्ज कराने के साथ उसका स्टेटस भी देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करके सड़क हादसों को कम किया जा सकता है। सड़क की गुणवत्ता सुधारना भी हादसे रोकने में महत्वपूर्ण है। प्रवर्तन कार्रवाई का उद्देश्य सड़क पर यातायात को सुरक्षित बनाना है। आरटीओ प्रशासन संजय कुमार तिवारी ने मेले में होने वाले कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान आरटीओ प्रवर्तन अखिलेश द्विवेदी, एआरटीओ अलोक कुमार. विनय कुमार,आरआई संजीत सिंह और जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।