{"_id":"6af05a33bba8b4c9ce01ce05","slug":"video-chandauli-drivers-should-avoid-intoxication-and-high-speed-prioritize-passenger-safety-2026-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंदौली: नशे और तेज रफ्तार से बचें चालक, यात्रियों की सुरक्षा को दें प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: नशे और तेज रफ्तार से बचें चालक, यात्रियों की सुरक्षा को दें प्राथमिकता
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। यातायात माह के तहत शनिवार को यातायात पुलिस ने पीडीडीयू जंक्शन के गेट नंबर तीन के पास ऑटो और टोटो चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। जीटी रोड पर आयोजित नुक्कड़ सभा में चालकों को नशे और तेज रफ्तार में वाहन नहीं चलाने के साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की गई।
नशे और थकान में न चलाएं वाहन
नुक्कड़ सभा में यातायात निरीक्षक सत्यप्रकाश यादव ने कहा कि वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करें। नशे की हालत में वाहन चलाने से चालक के साथ यात्रियों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। पर्याप्त नींद नहीं होने या थकान महसूस होने पर भी वाहन चलाने से बचें। उन्होंने चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने और तेज रफ्तार से परहेज करने की सलाह दी।
मोबाइल इस्तेमाल करने से बचें
यातायात निरीक्षक ने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। ट्रैफिक सिग्नल और सड़क पर लगे संकेतों का पालन करें। ऑटो और टोटो चालक सवारी बैठाने और उतारने के दौरान निर्धारित स्थान और यातायात नियमों का ध्यान रखें, ताकि सड़क पर जाम की स्थिति न बने।
यात्रियों की सुरक्षा चालकों की जिम्मेदारी
पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने और ऑटो-टोटो चालकों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने की सलाह दी। यातायात पुलिस ने कहा कि वाहन में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा भी चालकों की जिम्मेदारी है। थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए सभी चालक यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।