{"_id":"6b0aa5860bb14654ce0d803f","slug":"explosion-at-a-school-in-eastern-afghanistan-several-kills-wounds-more-than-90-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण विस्फोट: सात की मौत और 97 से ज्यादा जख्मी; पुलिस ने मामले में अब तक क्या बताया?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण विस्फोट: सात की मौत और 97 से ज्यादा जख्मी; पुलिस ने मामले में अब तक क्या बताया?
Sat, 28 Nov 2026 03:27 PM IST
राहुल कुमार
पीटीआई, काबुल।
पीटीआई, काबुल।
Published by: राहुल कुमार
Updated Sat, 28 Nov 2026 03:27 PM IST
सार
अफगानिस्तान के पूर्वी कुनार प्रांत में एक स्कूल में हुए विस्फोट ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 97 से अधिक घायल हुए हैं। शुरुआती जांच में खनन कंपनियों के विस्फोटक गोदाम में लापरवाही की बात सामने आई है। घायलों में 15 अस्पताल में भर्ती हैं। आखिर स्कूल के पास विस्फोटक सामग्री कैसे रखी गई और इस हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है? आइए, विस्तार से मामले को जानते हैं...
विज्ञापन
अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण विस्फोट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अफगानिस्तान में स्कूलों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। देश के पूर्वी कुनार प्रांत में शनिवार सुबह एक मिडिल स्कूल में जोरदार विस्फोट हुआ। इस घटना मेंछात्रों समेत सात लोगों की मौत हो गई। लगभग 97 से ज्यादा लोग घायल हुए। विस्फोट के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है, हालांकि अभी तक मरने और घायलों की सही संख्या सामने नहीं आई है। जांच टीमें मौके पर पहुंचकर विस्फोट के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं।
विज्ञापन
कहां और कितने बजे हुआ विस्फोट?
कुनार प्रांतीय पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता फरीद देहकान के मुताबिक, विस्फोट शनिवार सुबह करीब 10 बजे प्रांत के अंडर सेर इलाके में स्थित एक मिडिल स्कूल में हुआ। धमाके के बाद कई छात्रों के मारे जाने और घायल होने की सूचना मिली। कुनार प्रांत पाकिस्तान की सीमा से लगा हुआ है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही जांच टीमें मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल घटनास्थल पर जांच और जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विस्फोट के पीछे क्या वजह सामने आई?
फिलहाल विस्फोट की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने शुरुआती जानकारी में यह भी नहीं बताया है कि धमाका किस तरह की सामग्री से हुआ। इसके अलावा मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है। जांच टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और विस्फोट से जुड़े तथ्यों को जुटा रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि स्कूल में धमाका कैसे हुआ और इसके पीछे कौन-सी वजह थी।
विज्ञापन
क्या अफगानिस्तान में पहले भी स्कूल को बनाया गया था निशाना?
अफगानिस्तान में स्कूल परिसर पर हमले की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले अगस्त में राजधानी काबुल के एक स्कूल परिसर में हैंड ग्रेनेड से हमला किया गया था। इस घटना में 40 से अधिक बच्चे घायल हो गए थे। घायल बच्चों की उम्र 9 से 14 साल के बीच थी। उस घटना ने भी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा की थी।
